दूसरों के साथ अपने विश्वास को साझा करना
दूसरों के साथ अपने विश्वास को साझा करना
पुरुष कार्ड खेलते हैं और आश्चर्यजनक खबर को साझा करते है। सरकार का उधार उनको उनकी ज़मीन वापिस खरीदने में मदद करेगा और उन्हें कर्ज से मुक्त करेगा। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को देखा जो उनके गांव का नहीं था, एक प्रसिद्ध अभिनेता! जाॅनी लीवर ने उनके गांव में हुए आश्चर्यकर्मो के बारे में सुना और सुधार के बारे पूछना चाहते थे। वह बहुत खुशी से यीशु की फिल्म के बारे में बताते है और उन कामों के बारे में जो परममेश्वर ने उनके गांव में की है। उन्होंने बताया यीशु कौन है। क्यों वह महत्वपूर्ण है और कैसे उन्होंने उनकी ज़िन्दगी बदली। जाॅनी नये विश्वासियों के साथ बैठते है और उनकी गवाही को साझा करते है। उनके बेटे को खतरनाक टीयूमर था और उसे सरजरी की जरूरत थी। पासटरों ने उन्हें आश्वासन दिया कि यीशु लड़के को चंगा करेंगे। और कुछ लोग उन्हें यीशु के अलावा दूसरी चीज़ो के आधार पर सलाह देने की कोशिश करने लगे। मगर उन्होंने प्रार्थना की और परमेश्वर ने उन्हें स्पष्ट रूप से सरजरी करने की अनुमती दी। और उसकी सरजरी अच्छी तरह और सुरक्षित हो गई। गांव वालों ने निरंतर प्रार्थना करना और उनके अनुभवों को दूसरों से बांटने का निश्चय किया ताकि दूसरे भी विश्वास करें।