खंड
पुनरूथित यीशु प्रकट होता है
2 मि॰FHD
Anticipate the Resurrection·28 / 29क्लिप 28 / 29
पुनरूथित यीशु प्रकट होता है
यूहन्ना और दूसरे लोग उस कमरे में वापस आये जहाँ यीशु के अनुयायी इकट्ठा हुए थे। वह अंदर आए और कहने लगे की यीशु सच मुच जी उठे है। यूहन्ना कहता है, कि वह शमौन को सड़क पर दिखाई दिए। शमौन बताता है कि कैसे पहली बार उसने यीशु को नहीं पहचाना। पर जब वह रात का खाना खाने को बैठे और यीशु ने रोटी तोड़ी, तब उन्होंने जाना कि वह कौन है। यीशु उनके साथ उस कमरे में खड़े थे। उन्होंने उन से पूछा कि तुम क्यों परेशान और संदिग्ध हो। यीशु ने अपने हाथों को बाहर की ओर फैलाया कि वह उन्हें देखे और उनको उत्साहित किया कि वह उन्हें छूएँ कि यह साबित कर सके कि वह मांस और लहु ही है। वे सब हाथ को बढ़ाकर यीशु के हाथों को छूते है।
प्रश्नसंबंधित प्रश्न
अपना प्रश्न पूछेंबाइबल उद्धरण
साझा करेंLuke 24:33-49
प्रतिलेख
Hindi (हिंदी)
प्रभु यीशु दो शिष्यों पर प्रगट हुए। और वे उत्साह भरे अपने साथियों के पास गये.
प्रभु सचमुच जी उठे हैं.
वे पतरस को दिखाई दिये.
हम जब रास्तें में थें
उन्हे नहीं पहचान सके.
पर रोटी तोड़ने पर ही
हमने उन्हें पहचाना.
इम्माऊस में,
वे वहाँ कैसे पहुँच गए?
तुम्हें शांति मिले.
तुम क्यों इतने चिंतित हो ?
तुम्हारे मन में शंका क्यों उठ रही हैं ?
देखो,
मेरे हाथ और मेरे पाँव
और जान लो कि मैं ही हूँ
मुझे छुओ तो पहचान लोगे.
क्योंकि आत्मा के हड्डी और मांस नहीं होता जैसा मुझमें देखते हो.
मै यही बातें तो करता था, जब तुम्हारे साथ था।
कि मेरे विषय में मूसा की व्यवस्था भविष्यवक्ताओं के लेखों और भजन संहिता में लिखा सब पूरा होना था.
यही तो लिखा है
कि मसीह को दुख उठाना
और तीसरे दिन मृतकों में से जी उठना है.
और उनके नाम से
पश्चाताप और पाप क्षमा का संदेश यरूशलेम से लेकर सारे संसार में
प्रचारित किया जायेगा.
तुम इन सब बातों के साक्षी हो
और मैं स्वयं अपने पिता का वचन तुम्हारे लिए पूरा करुँगा
स्वर्ग से तुम साम्थर्य पाने तक
यरूशलेम में ही प्रतीक्षा करते रहना।