रिवका।
बिनाई छोड़ दी।
सारा!
हां, पिताजी।
तुम्हें मुझे उस औरत के घर ले चलो।
ये आप क्या कह रहे हैं? कौन सी औरत? पिताजी,
वो औरत रिवका।
आप वहां क्यों जाना चाहते हैं पिताजी?
मुझे उसके दुष्ट पति से बात करनी है।
उस काफिर ने मेरे बेटे को गिरफ़्तार करवाया है।
पिताजी,
आप जानते हैं कि रोमी सैनिक दाऊद की तलाश कर रहे थे।
कल रात डरावनी थी, परन्तु पिताजी,
दाऊद कानून अक्सर तोड़ता रहा है।
हम सब जानते हैं।
फिर रोमियों को कैसे पता चला कि वो यहां हैं।?
मेरे साथ बहस मत करो!
मुझे वहां ले चलो।
मैं आपको ले चलूंगा पिताजी।
कृपया आइये।
मूसा।
अय्यूब, स्वागत है।
आइये।
देबरा, क्या तुम मेहमानों के लिए कुछ नाश्ता लाओगी?
यहां, पिताजी।
धन्यवाद।
क्या तुम्हें दाऊद की कोई जानकारी है?
हमें कोई जानकारी नहीं,
और मैं इस घर में कुछ खाऊंगा पियूंगा नहीं।
हारून कहां है? तुम्हारा पति कहां है?
वो यहां नहीं है।
वह सुबह राज्यपाल से मिलने चले गए।
राज्यपाल के साथ चापलूसी?
ओह, यकीनन, मुझे मालूम नहीं आप क्या कह रहे हैं!
तुम कल रात तक वहां थी, हह? आखीर तक रुकी रही, है न?
पिता जी!
चुप लड़के !
हमें दाऊद की गिरफ़्तारी का बहुत दुख है।
हारून आज इसे सामने लाने के लिये एक अवसर की तलाश में है।
मूर्ख औरत।
उसने इसे पहली जगह पर रखा।
रोमियों को कैसे पता चला कि मेरे बेटे को कहां ढूंढना है?
पूरा शहर जानता है कि तुम्हारा परिवार कल कहां था।
यह सबको पता था।
रोमियों को कोई मुखबिर नहीं चाहिए था।
तुम्हें मेरे साथ ऐसे बात करने का, या मेरे पति से
इस तरह बात करने का कोई अधिकार नहीं है।
श्रापित हो तुम और तुम्हारा काफिर पति!
पिताजी!
तुमने मुझे श्राप दिया?
जबकि हमने तुम्हारे परिवार के लिए कितना कुछ किया?
तुमने कुछ नहीं किया मेरे और मेरे परिवार पर मुसीबत भेजने के सिवा ।
चाची, मुझे दुख है। मुझे इन्हें नहीं लाना चाहिए था।
तुम क्या समझते हो कि मैं तुम्हारे बिना यहां नहीं आ सकता था? क्या सोचते हो? बोलो
तुम और तुम्हारा पति सोचते हैं कि तुम लोग सबसे अच्छे हो।
तुम सोचते हो कि थोड़े से पैसें से तुम बहुत अच्छे बन गए।
तुम हमारे लिए शर्मिन्दगी हो! शर्मिन्दगी! थूं
अपने आपे में रहो मूसा।
तुम और तुम्हारे व्यर्थ के श्राप!
मालकिन
मालकिन
आपसे कोई मिलने आया है।
कौन है, देबरा?
विधवा, नोरा।
उम्म,
उन्हें अंदर ले आओ,
जाओं!
अपने-आप को मत देखो।
ये सब क्या है?
मैंने मूसा और अय्यूब को फाटक से जाते देखा, वो मुझे सलाम करने को भी नहीं रुके।
ओह, नोरा।
मैं,
बहुत शर्मिन्दा हूं मैं इस बारे में बात भी नहीं करना चाहती।
कोई बात नहीं। ये इतना बुरा भी नहीं हो सकता। क्या परेशानी है?
ओह!
मैं ने वो बिनाई छोड़ दी है।
और ये सारा के बच्चे के लिए है।
रुको दुबारा बुनों, वरना सारी मेहनत बेकार जाएगी।
तुम्हारे और मूसा के बीच क्या हुआ?
मूसा
दाऊद की गिरफ़्तारी से परेशान है,
उसने अपना आपा खो दिया और मेरे पति के बारे में बहुत गलत बातें बोल दीं।
और तब मैंने भी आपा खो दिया।
मुझे पता होना चाहिए।
हर कोई परेशान है। अपने पर इतनी सख्ती मत करो।
मैं उस पर गुस्सा होना चाहती थी।
मैं उससे घटिया और नफ़रत के शब्द कहना चाहती थी।
और मैंने कहे।
मूसा दाऊद की गिरफ़्तारी का इल्ज़ाम हारून पर लगाता हें
और मुझे दोष देता है क्योंकि उसकी पत्नी और बेटी मसीह के पीछे चलते हैं।
मैं इसे ठीक नहीं कर सकती!
अभी छोड़ो इस बात को।
परन्तु रिवका,
मैं जानती हूं कि अगर मैं इस हाल में होती तो तुम मुझसे क्या कहती।
क्या?
तुम मुझे उन्हें मांफ करने को कहोगी।
हां, मैं कहती।
यह छोड़ी गई बिनाई जैसा ही है।
यदि तुम परिस्थति का सामना न करो और मूसा को क्षमा न करो,
तो तुम्हारे कड़वाहट का दायरा बढ़ता चला जाएगा।
तुम्हारे हदय के अंदर परमेश्वर की शांति को बिगाड़ देगा। गुस्से या कड़वाहट पर अगला समय बरबाद ना करो।
याद करो तुमने मुझसे क्या कहा था यीशु ने कहा... लोग तुमसे उसके कारण घृणा करेंगे?
तुम एक अच्छी संगति में हो मसीह के कारण तुम्हारे साथ दुर्वव्यवहार किया जा रहा है।
तुम सही हो।
परन्तु कई बार ये वैसे ही कठिन होता है।
पर तुमने मुझे ज़्यादा बताया था।
कि यीशु ने कहा था कि ये बहुत बुरा है कि सब लोग तुम्हारे बारे में अच्छा ही बोलें।
तुमने जो कहा सुन कर मैं अचंभे में पड़ गयी ।
पहले तो उसके शब्द मुझे बेमतलब लगे।
बिल्कुल ।
मुझे मूसा के लिए प्रार्थना करनी चाहिए ।
और उसके लिए आशीष मांगनी चाहिए ।
आह।
हां।
धन्यवाद, नोरा।
जीवन को, लोगों को और मूसा को देखने के मैं अपने पुराने तरीके पर चली गई थी।
तुम क्यों नहीं उसके लिए प्रार्थना करती और उसे क्षमा कर देती प्रिय रिवका।
हे पिता,
मूसा पर गुस्सा करने के लिए मुझे क्षमा करें।
प्रभु उसे अपने नाम में आशीष दें।
अपने अनुग्रह से आशीष दे।
उसे अपने प्रेम के प्रकाशन से आशीष दे।
उसे उसके अंधेपन से चंगाई के लिए आशीष दे।
ओ प्रभु,
मैं उन नफ़रत से भरी बातों के लिए उसे क्षमा करती हूं जो उसने मेरे
और मेरे पति के बारे में की हैं। मैं उसे क्षमा करती हूं।
मुझे अपमानित करने के लिए
और शर्मिंदा करने के लिए ।
मैं उसे क्षमा करती हूं उन दुखदायी बातों के लिए जो उसने मेरे लिए कहीं या की हैं।
और मैं तुझे धन्यवाद देती हूं
कि, जैसे
मैं उसे क्षमा करती हूं तू भी मुझे निश्चय ही क्षमा करेगा।
धन्यवाद, प्रभु!
परमेश्वर की महिमा हो। प्रभु की स्तुति हो।
धन्यवाद, प्रिय।
धन्यवाद
सच्चाई से प्रभु के पीछे चलने की चुनौती देने के लिए।
अब,
मैं सोचती हूं मुझे मूसा के पास जा कर अपने गुस्से के लिए उससे क्षमा मांगनी चाहिए।
क्या ऐसा करना ठीक होगा रिवका?
इस बात को थोड़ी देर के लिए छोड़ दो। वो अभी भी गुस्से में होगा।
नहीं।
मैं गलत थी।
इस बात में अपने किए की मैं जि़म्मेदार हूं।
मुझे नहीं मालूम, क्यों लेकिन मुझे लगता है कि मुझे अभी जाना चाहिए।
तो मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगी।
कम से कम तुम्हारे लिए प्रार्थना तो कर ही सकती हूं।
क्या हुआ? पिताजी बहुत परेशान हैं।
वो गुस्सा हैं।
उन्होंने काफ़ी बखेड़ा किया।
मुझे बहुत दुख है।
मां बहुत परेशान थीं जब तुम गए। अभी शायद सो रही हैं।
वाह! विवाहित जोड़ा!
आओ!
याकूब अभी-अभी कारावास से आया है।
कैसा है वो?
मां कैसी हैं?
आज सुबह उनकी हालत खराब थी।
ओह सारा।
तुम्हारी कैसे मदद कैसे करुं?
उसे बहुत बुरी तरह मारा गया है। परन्तु अभी वो ठीक है।
उस पर इल्ज़ाम क्या हैं?
रोम से गद्दारी का।
अब क्या करें?
इसके लिए वो उसे सज़ा देंगे।
दाऊद को कोई भ्रम नहीं है।
उसे पता है क्या होगा।
उसके माता-पिता इसे कैसे ले रहे हैं?
ठीक तरह से नहीं।
उसके पिता
चिंतित हैं,
और उसकी मां...।
मां।
तुम्हें क्या चाहिए? हम तुम्हारे लिए क्या करें?
पता नहीं।
मुझे पता नहीं, बच्चे।
कमज़ोरी लग रही है,
बहुत।
बस तुम आराम करो।
कहां, कहां हैं तुम्हारे पिताजी? कहां हैं
वो सामने के कमरे में हैं। वो ठीक हैं। तुम अपनी चिंता करो।
चाची नोरा।
चाची रिवका!
कैसे हो अय्यूब।
आपको इतनी जल्दी देखने की उम्मीद नहीं थी।
जानती हूं।
इस सुबह जो हुआ उसके लिए मुझे दुख है।
ये कौन है, अय्यूब?
ये किसकी आवाज़ है?
ये.......,
चाची नोरा और चाची रिवका, पिताजी।
क्या?
ओह, क्या मुसीबत हैं?
ये यहां क्या कर रही हैं?
मैं माफ़ी मांगने आई हूं, मूसा।
आज सुबह मुझे गुस्सा आ गया था।
और मुझे दुख है।
ओह परमेश्वर मदद!
ओह मां।
याकूब, अय्यूब! पिताजी, मदद करों!
मां? मां!
नहीं!
नहीं, मां, तुम नही जा सकती। ओह, मां! मुझे तुम्हारी ज़रूरत है!
लैला!
ओह, नहीं।
इस कहानी में जो संबंध आपको सबसे अच्छा लगा हो वो बताएं।
छोड़ी हुई बिनाई कड़वाहट जैसी क्यों हैं?
क्या क्रोध और कड़वाहट परमेश्वर की नज़रों में ठीक है? क्यों या क्यों नहीं?
यीशु के अनुयायी होने के नाते हम मृत्यु को कैसे ले सकते हैं?
क्या आपके मन में किसी के लिए अभी भी कड़वाहट है?