2 / 24रिश्ते · 24 अध्याय

मित्र और दुश्मन

निराश सारा रिवका से कहती है कि वह किस हद तक उन लुटेरों से नफरत करती है जिन्होंने अय्यूब को घायल कर उसकी धन - सम्पत्ति और जानवरों को चुरा लिया। तब रिवका उसे उन लुटेरों को माफ करने के लिए प्रोत्साहित करती है। मरियम यह मानती है कि वो रोमियों से नफरत करती है। तब रिवका उन्हें बताती हैं कि यीशु कहता है कि अपने बैरियों से प्रेम करो। वो कहती है, क्षमा दुनिया में एक आम बात नहीं है। किन्तु यीशु ने हमारे सारे अपराधों को क्षमा किया जबकि वह खुद क्रूस पर था। परमेश्वर हमारे लिए एक उद्धरण ठहराते हैं। जबकि हमने उसके शत्रु ही थे उसने हम से प्रेम किया और यीशु को हमारे अपराधों की क्षमा के लिए मरने को भेजा, ताकि हम फिर से परमेश्वर के साथ जुड़ सकें। इसही प्रकार यीशु भी क्रूस से प्राथना करते और आसपास खड़े सभी को माफ़ करते हुए कहते हैं, "हे पिता, इन्हें क्षमा कर क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर करते हैं" (लूका 23:34)। दुनियाँ में ऐसे लोग है जिन से हमारी कोई दोस्ती नहीं। यीशु ने हमें ये भी बताया कि उसके अनुयाइयों होने पर हमारे शत्रु भी अवश्य होंगे। किन्तु हमे यीशु तथा पिता परमेश्वर की तरह ही उनके लिए प्रार्थना करना है। हमें उन्हें क्षमा करना है क्योंकि वास्तव में हम जानते है कि क्षमा क्या है, परमेश्वर को धन्यवाद हो। और बाकि सब बातों के समान ही, यह भी हम अपनी समर्थ से नहीं कर सकते। हमे पवित्र आत्मा से भरा हुआ होना चाहिए।

अपना प्रश्न पूछें

बाइबल उद्धरण

साझा करें
Luke 23:34
Romans 5:8
निःशुल्क संसाधन

क्या आप बाइबल को और गहराई से समझना चाहते हैं?

हमारे बाइबल अध्ययन में शामिल हों

प्रतिलेख

Hindi (हिंदी)
रिवका। मित्र और शत्रु। अय्यूब चिंतित है। याकूब केवल आधी भेड़ें ही ढूंढ पाया है। बाकी चोरी हो गईं या भटक गईं। इसलिए अय्यूब डरा हुआ है। हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि हम खुद से अंतियोक जा सकें। यदि कभी हम उस हमलावार को जान जाएं, मैं नहीं जानती मैं क्या करूंगी। ये बहुत मुश्किल है कि जिसे हम प्यार करते हैं वो कष्ट में हो। मुश्किल? मैं सच में ऐसे लोगों से नफ़रत करती हूं। सारा। तुम्हें पता होना चाहिए कि तुम्हारी नफ़रत से तुम्हारा ही नुकसान होगा। तुम्हें कैसे भी करके उन्हें माफ़ करना चाहिए। मैं जानती हूं। परन्तु कभी-कभी मैं वो नहीं करती जो मुझे करना चाहिए। ओह। मैं जानती हूं। ये मुश्किल है। रिवका! कहां हो तुम? रिवका। मैं आज राज्यपाल से मिल रहा हूं। तुम कौन हो? ये मेरी सहेली है सारा, हारून। तुम्हारी सहेलियों में से एक और। रिवका। अगर वो बदमाश मीका मुझे ढूंढते हुए आता है, तो दरवाज़ा भी मत खोलना। वो झूठा है चोर है। मैं उसे यहां नहीं देखना चाहता। बिलकुल भी नहीं। जानती हो इन्हें क्या चाहिये? पैसा। सारा। हारून। मेरे साथ बहस मत करो रिवका! उसे माफ़ कर दो, तुम कहती हो? तुम्हारी धार्मिक बातें तुम औरतों के लिए ठीक हैं, मैं व्यवहारिक आदमी हूं असली दुनिया में रहता हूं। मैं जानता हूं मेरे दुश्मन कौन हैं! उसने जो किया उसे तुम कैसे भूल सकती हो? मीका सिर्फ़ कोशिश कर रहा था... दरवाज़ा भी मत खोलना, रिवका। और अपने मित्रों से सावधान रहो, समझी। अलविदा। हारून! घर आने में देर हो सकती है। ओह मेरे प्रिय। मुझे बहुत दुख है। मैं नहीं जानती क्या कहूं। मैं अपने पति से प्रेम करती हूं। उसके लिए प्रार्थना करती हूं। परन्तु कभी-कभी वो बहुत जटिल हो जाता है। तुम मेरी मां की तरह बातें करती हो। चाची रिवका। सारा, तुम एकदम वापस चलों । पिताजी घर आ गए! घर? वो तो तीन महीने के लिए घर से दूर हैं। एक हादसा हो गया; उनकी आंखें। उनकी आंखें? चाची, क्या हमारे साथ आ सकती हो? हां, बिल्कुल । बहुत बुरा हुआ। धन्यवाद। ओह। ओह। मेरे प्रिय! तुम यहां हो, या मैं सपना देख रही हूं। हां। मैं यहां हूं। यह सपना नहीं है। उन्होंने तुम्हारे साथ ये क्या किया? ये एक हादसा है, लैला। पत्थर के टुकड़े उड़े और मेरी आखें कट गई । मूसा। तुम्हारी आंखें? एक बात से दूसरी बात जुड़ती गई, हें और ये संक्रमित हो गईं, अगर ये उस छोटे लड़के की दया नहीं होती जो आंगन में है... वही मुझे घर लाया। हमें, उसे धन्यवाद देना चाहिए। काश मैं इस लायक होती कि उसके लिए कुछ पका सकती । नहीं। हमारी बेटियां उसकी देखभाल कर रही हैं। मरियम सारा को बुलाने गई है। पिताजी? सारा? ओह, पिताजी!, खड़े मत होइये। आपको घर में देख कर बहुत अच्छा लगा। आप बैठिए । हां। वो आंगन में कौन है? वह टाइटस है। और तुम्हें उसे खाना देना चाहिए। वही मुझे घर लाया है। परन्तु वो एक रोमी सैनिक है। पिताजी। हां। मैं जानता हूं वो है। परन्तु यदि वो न होता तो मैं अभी भी बैरूत में इससे बुरी हालत में होता। मेरे जीवन पर इस रोमी सैनिक का कर्ज़ है। और आप चाहते है कि उस रोमी सैनिक को... हम घर में खाना खिलाएं? हां, घर में। ठीक है पिता जी। परन्तु पिताजी, कोई आपकी आंखों को देखने वाला होना चाहिए। चाची रिवका यहां है। वो आपकी आंखें देख सकती है। वो औरत? कोई सवाल ही नहीं उठता। इसके बदले मरना पसंद करूंगा! ओह मूसा, अगर ये नहीं होती तो मैं मर जाती। और ये तुम जानते हो। वो यहां है, मां। तुम ढीठ बूढे़ हों! तुम अपने घर में एक रोमी सैनिक को खाना खिला सकते हो परन्तु रिवका जैसी भली औरत को घर में पसंद नहीं करते? कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि उसका पति कौन है। वो एक भली औरत है और सबसे अच्छी सहेली। पिता जी, आपको घर में देख कर अच्छा लगा। अब हमें आपकी देखभाल करने दीजिए। चाची रिवका आपकी मदद करेंगी। मैं उसे अपने को छूने नहीं दूंगा! वो आपको छूएगी नहीं पिताजी। उसे अपनी आंखें देखने दीजिए। चाची रिवका, मुझे अफसोस है। चिंता मत करो। मैं समझती हूं। मत जाइयें चाची। उन्होंने कहा है आप जांच किजिए, लेकिन छूइए मत। मैं पट्टियां हटा दूंगी, जो ज़रूरी हो, करिए । ठीक है। हम कोशिश कर सकते हैं। क्या ये दुखता है, पिताजी?, नहीं। दर्द नहीं है। मैं सोचता हूं यहां घर पर रहते हुए पट्टियों की ज़रूरत नहीं है। इसमें संक्रमण है पिताजी। मैं नई पट्टियां बांध देती हूं। क्या, क्या तुम कुछ देख सकते हैं? नहीं। अभी तक नहीं आपको लेट कर थोड़ा आराम करना चाहिए। आपने लंबा सफ़र किया है। हां, हां। दाऊद कहां है? नहीं पिताजी। जब तक वो रोमी घर में हैं नहीं। क्यों? गलत क्या है? जब वो चला जाएगा तब बताएंगे, पिताजी। तब मैं एनोक के बारे में पूछूंगा, मेरे चचेरे भाई का बेटा, योनास। सारे रास्ते, मैं सोचता रहा तुम्हारी शादी के बारे में, मरियम। पिताजी, मुझे एनोक में कोई रुचि नहीं है। अहा! जानता था। तो, कोई दूसरा युवक है। लैला, तुम इस युवक के लिए राज़ी हो? हां, प्रिय मूसा। परन्तु सच यह है, मूसा, अभी यह साफ़ नहीं है कि वह नवयुवक इसमें रुचि रखता है या नहीं। वह बहुत मित्रवतः और जब तुम नहीं थे तो बहुत मददगार रहा। कौन है वो? याकूब? हां। याकूब। ठीक है। इतना बुरा नहीं है। तुम्हें आराम चाहिए। जाओ। धन्यवाद। क्या पिताजी फिर से देख पाएंगे, आप क्या सोचती हैं? कुछ कह नहीं सकती। संक्रमण को बिना जांचें इतनी देर नहीं रखना चाहिए था। मैं विश्वास नहीं कर सकती कि पिताजी एक रोमी सैनिक को हमारे घर में ले आएंगे। मुझे रोमियों से नफ़रत है। तुम्हें लगता है यीशु रोमियों से नफ़रत करता था, मरियम? तुम्हें याद है यीशु ने क्या कहा था? उसने कहा था हमें अपने दुश्मनों से प्रेम करना चाहिए। यही हमें दूसरों से फ़र्क बनाता है। संसार में लोगों के लिए किसी को क्षमा करना बहुत कठिन होता है। और वो उन्हीं के साथ अच्छा करते हैं जो उनके साथ अच्छा करते हैं। परन्तु परमेश्वर ने हमसे उसके शत्रु होने की दशा में भी प्रेम किया । और हमसे भी वैसा ही करने को कहता है। जो हमसे बदसलूकी करते हैं उनसे भी प्यार करता है। जब मैं क्रूस पर चढ़े यीशु का ध्यान करती हूं...। उसने उन लोगों को भी क्षमा किया जिन्होंने उसे मृत्यु दी थी। और वो मुझे और आपको क्षमा करता है। जब उसने हमारे लिए इतना किया, तो क्या हमें भी जो हमें चोट पहुंचाते हैं क्षमा नहीं करना चाहिए? क्या तुम पिताजी की मदद करते हुए ऐसा अनुभव करती हो? ओह। कि तुम अपने शत्रु से प्रेम करने लगी? तुम्हारे पिताजी मेरे शत्रु नहीं हैं, प्रिय। उन्हे बस लगता हैं कि वो हैं। ये दवा पट्टी बांधने से पहले उनकी आंख पर लगाना। हां। इतना आसान नहीं है, शत्रुओं से प्रेम करना। किसी ने नहीं कहा कि ये आसान होगा। तुम्हें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। प्रार्थना करुं उनके लिए? ओह! याकूब। आओ। ये ठीक है। इससे पहले कि वो जाए हम उसे खाना दे दें। कौन है यहां? फाटक पर कौन है? ये, ये, याकूब है, पिताजी। ओह, याकूब। वो जवान! अंदर लाओ उसे। तुम्हारे पिताजी घर पर हैं? हां, परन्तु वो देख नहीं सकते। उनकी आंखें चोट लगने से खराब हो गई हैं - और वो अंधे हो गए । लेकिन थोड़े समय के लिए। ये सुन कर दुख हुआ। आइए, पिताजी आपकी मदद कर दूं । तुम यहां क्यो आए हो, याकूब? उम्म, वो मैं... मैं पशु चराने में मदद करता आ रहा हूं, चाचा, और... संकोची हो तुम? ठीक है। ऐसा होता है। ऐसा होता है, चाचा? और तुम्हारे पिताजी? वे कैसे हैं? बिल्कुल ठीक हैं। धन्यवाद। आप कैसे हैं? मैं पहले से अच्छा हूं। जी । मुझे दुख है। मुझे जाना है, चाचा। हां, हां। यदि तुम्हारे पास मुझे बताने के लिए कुछ न हो, तो अच्छा है कि जाओ। तो अलविदा । और मैं तुमसे कोई परेशानी नहीं चाहता। समझे तुम? सारा काम ठीक से हाना चाहिए। धन्यवाद। अलविदा चाचा। मरियम। मरियम। तुम्हारा भाई कल रात मुझसे मिलने आया था। उसने पूछा कि तुम कैसी हो। तुम उसे कुछ कहना चाहती हो? उसे सैनिक के बारे में मत बताना। परन्तु कहना पिताजी घर पर हैं। तो मैं उसे वापस आने के लिए पूछूं? नहीं। जब सब ठीक होगा तो आ जाएगा। धन्यवाद, याकूब। मुझे दुख है कि...। उम्म, मेरा अर्थ है। पिताजी और... आपका स्वागत है। खाना तैयार है। क्या हम सैनिक को पहले खाना दे सकते हैं? और... बाद में... जब वह खा चुका होगा तब हम खा सकते हैं? अद्भुत। लोग क्यों एक दूसरे से नफ़रत करते हैं? तुम जिन लोगो को प्रेम करते हो उन्हे प्रेम क्यों करते हो? रिवका ने मूसा के ठुकराए जाने का जवाब कैसे दिया? यीशु के शब्द प्रेम के बारे में क्या बताते हैं? इन शब्दों को तुम अपने जीवन में कैसे लागू करोगे?
JesusFilm