रिवका·9 / 12

शादी का दिन

जब वह मरियम की शादी की तैयारी कर रहे थे, तब नूरा ने मरियम को प्रोत्साहित किया कि वह यीशु के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ करें। याकूब उसके संबंधो को नहीं जोड़ पा रहा था। सारा ने मरियम से कहा कि वो परमेश्वर के साथ समय बिताए ताकि उसे शांति प्राप्त सके। शादी की तैयारियाँ करते हुए एक स्त्री मरियम को सलाह देती हैं जो कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए है, कि परेशानियों की परवाह किए बिना आगे बढ़ो। मैं जानती हूँ कैसा होता है, किसी चीज को चाहते हुए भी न पा पाना। और कैसा लगता है जब इच्छा से अधिक मिल जाता है। मैंने संतुष्ट होने का राज जान लिया है, चाहे कुछ भी हो। चाहे पेट भरा हो या भूखी हूँ मैं संतुष्ट हूँ। मैं परमेश्वर की सामथ्र्य के द्वारा सब कुछ कर सकती हूँ। वो ही सामथ्र्य से भर देता है। (फिलिप्पियों 4ः12-13) पौलुस कहता है कि यीशु ही सब कुछ है मेरे लिए, इसलिए मैं सब बातों में संतुष्ट हूँ। यीशु से संबंध ही हमारी पहली प्राथमिकता हैं और वह सारे संसारिक चीजों से ऊपर हैं। जब यह जान लेते है तब सार बातों में संतुष्ट रहते है।

अपना प्रश्न पूछें

बाइबल उद्धरण

साझा करें
Matthew 25:1-13
Luke 10:38-41
Philippians 4:12-13
निःशुल्क संसाधन

क्या आप बाइबल को और गहराई से समझना चाहते हैं?

हमारे बाइबल अध्ययन में शामिल हों

प्रतिलेख

Hindi (हिंदी)
रिवका। विवाह का दिन। लैला? क्या कर रही हो, लैला? आज हमारी बेटी का विवाह है। और अभी भी बहुत कुछ करने को रह गया है। आह, और दूसरों को करना है। बिस्तर पर जाओ और थोड़ा आराम करो। मैं कल आराम करूंगी। आह! मूर्ख औरत। हा, हा, देखो हमें। हम एक जोड़े हैं। तुम हमेशा हंसने के लिए कुछ ढूंढ लेती हो। रोने से अच्छा है हंस लो। मैं अपने विवाह का दिन याद कर रही हूं। क्या तुम उस दिन भी हंसी थी? हा, हा, हा, हा, हंसी? मैं तो बहुत डरी हुई थी। हम तो बच्चे ही थे। और अब देखो हमें। हम बूढे़, बीमार, और अंधे हैं। हम बच्चे नहीं थे, हम नौ जवान थे। मैं डरी हुई थी। पर मैनें तुम्हारी इज़्ज़त की, और मेरे पिता ने तुम्हारे परिवार की इज़्ज़त की। कैसे यें साल बीत गए। हम एक साथ बड़े हुए, मूसा। मैं साथ बड़े होने के लिए इससे अच्छी पत्नी नहीं मांग सकता था। न मैं इससे अच्छा पति। आज हम अपनी बेटी का विवाह कर रहे हैं। परमेश्वर उसे उसके इस नए जीवन में आशीष दे। तुम्हारे विवाह का समय शुरू हो ही चुका है। क्या तुम डरी हुई हो? मैं? डरी हुई? नहीं। बहुत डरी हुई। परन्तु कोशिश कर रही हूं कि इस बारे में न सोचूं। हां, मैं तुम्हें याद दिलाने के लिए हूं न। तुम और बाकी सभी! मां, आज तुमने बहुत काम किया। तुम्हें जा कर आराम करना चाहिए। नहीं, नहीं, नहीं, मेरी छोटी बच्ची । मैं आज के दिन का एक भी लम्हा खोना नहीं चाहती। काश तुम्हारा भाई भी यहां होता। परन्तु, मां, मैंने तुमसे नहीं कहा था? दाऊद को याकूब मैदान में मिला। उसने याकूब को बताया कि वो विवाह में आ रहा है। परन्तु दाऊद? तुमने याकूब से इस सप्ताह बात की। नहीं, बिल्कुल नहीं, मां। याकूब ने अय्यूब को बताया, और अय्यूब ने सारा को। परन्तु, मां, दाऊद आ रहा है। तुम ख़ुश नहीं हो? आह, मैं खुश हूं। मुझे आशा है वो सावधान रहेगा, यदि रोमियों ने उसे ढूंढ लिया... ये मेरा विवाह है। हर बात अद्भुत ही होगी। हां तुम्हारा विवाह। तुम कितनी जल्दी बड़ी हो गई। देर हो रही है। तुम्हे तैयार होना शुरू कर देना चाहिए। आप सबका स्वागत है चाचियों। आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! हम आ ही गए। तुम्हें नहीं आना चाहिए था। चाची धन्यवाद। धन्यवाद। कितना अच्छा दिन है! हा, हा। अच्छा, क्या यह समय तुम्हारे तैयार होने का नहीं है? ठीक कहती हो। आओ छोटी बहन। हम तुम्हें तैयार करें। दलाया, आओ हमारे साथ। तुम बहुत सुंदर दुल्हन हो, मरियम। मैं बहुत घबराई हुई हूं। हम सभी अपने विवाह पर घबराई हुई थीं। ओह! ये सख्त बूढ़ी उंगलियां। मैं सोचती हूं ये काम तुम जवान लड़कियों पे छोड़ देना चाहिए। क्या तुम मेरी छोटी बेटी के विवाह के दिन कुछ प्रज्ञा के शब्द बोलोगी, नोरा? बस पिछले ही सप्ताह तुमने यीशु की कही विवाह वाली कहानी सुनाई थी। याद करो, लैला, वो वाली कहानी जिसमें दस कुंआरियां दूल्हे का इन्तज़ार कर रही थीं? उनके पास चिराग थे, और पांच कुंआरियां अपने चिरागों में भरने के लिए अलग से तेल लाई थीं। और पांच नहीं। और दूल्हे को आने में काफी देर हो गई। मुझे आशा है याकूब को देर हो रही होगी। मैंने सोचा कहीं वो अपना मन न बदल ले। ओह, मैं विश्वास करती हूं कि तुम्हारी सहेलियां अलग से तेल जरुर लाएगी, कही दूल्हे को देर हो जाए तो। अगर सबके दिए का तेल तेल खत्म हो गया तो उत्सव का मज़ा चला जाएगा। मैं अपने विवाह का उत्सव अंधेरे में नहीं मनाना चाहती। ठीक है इस कहानी में जब पड़ोसियों ने आके बताया कि दूल्हा आ पहुंचा है, तो वो कुंआरियां जिनका तेल खत्म हो गया था वो उनसे जो तेल दे सकती थीं मांगने लगीं। परन्तु अगर वो बांटतीं, तो उनके पास भी अपने चिरागों के लिए विवाह में जलाने के लिए तेल काफ़ी नहीं होता । इसलिए मूर्ख कुंआरियां तेल लेने के लिए भागीं कि कोई दुकान मिल जाए , जहां से वो तेल खरीद सके। लेकिन बाज़ार पहले ही बंद हो गया था। बिल्कुल हो गया था। जब तक वो पांच कुंआरियां विवाह के स्थान पर वापस आयीं, सब कोई विवाह उत्सव से जा चुके थे और वे पीछे छूट गई थीं। मैं बिल्कुल समझ नहीं पा रही हूं, चाची। ये कहानी मेहमानों के लिए है, मेरे लिए नहीं। मैं नहीं सोचती कि यीशु वास्तव में विवाह की बात कर रहा था। मैं सोचती हूं कि वह हमारे जीवन के बारे में बात कर रहा था। हम सब यीशु के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। और हममें से कई हो सकता है उसके आने से पहले मर जाएं, परन्तु हमें उसके स्वागत के लिए रोज़ तैयार रहना है। हमारे दिलों को उसके पवित्र आत्मा से भरना है और उसी पर केंद्रित करना है। हमारे लिए ऐसा कोई नहीं कर सकता। वो कुंआरियां एक-दूसरे को तेल नहीं दे सकती थीं। तुम्हारा पति परमेश्वर को अपना दिल तुम्हारे लिए नहीं दे सकता। तुम्हें ख़ुद ही परमेश्वर को खोजना होगा । मैं यीशु के वचनों पर सारा दिन सोच सकती हूं। और मैं गाती हूं। प्रार्थना करती हूं। तुम्हें भी यह करना चाहिए मरियम। हमेशा उसको खोजो। हमेशा उससे मांगो कि वे तुम्हें बुद्धि दे। हर एक दिन तुम्हारे लिए एक मौका हैं कि तुम अपने चिराग के लिए और तेल खरीद सको। क्या अद्भुत तरीका है उसे याद करने का। धन्यवाद चाची। तुम्हारा स्वागत है। प्रिय, रिवका, तुम्हारे पास कुछ है जिसे तुम मेरी छोटी बेटी के विवाह के दिन पर बता सको? आज तुम बहुत सुंदर लग रही हो, मरियम। और हम तुम्हारे बालों को बहुत बढ़िया बनाने वाले हैं, है न? तुम्हारी चमकदार आंखों को, और तुम्हारे दमकते चेहरे को देखते समय, मुझे प्रेरित पतरस के शब्द याद आते हैं, जिसने कहा था। तुम्हारी चोटियों का गूंथना तुम्हें सुंदर नहीं बनाता। और सोने के गहने और कीमती कपड़े पहनना तुम्हें सुंदर नहीं बनाता। तुम्हारी असली सुंदरता तुम्हारे भीतर से आती है। और वो सुंदरता कभी मुरझाती नहीं। परमेश्वर उसको बहुत महत्व देता है।” इसे याद रखो, आज और हमेशा। तुम्हारी असली सुंदरता तुम्हारे भीतर से आती है। आपको धन्यवाद, चाची रिवका। सारा, क्या तुम्हारे पास अपनी छोटी बहन से कहने के लिए कुछ है? हां, तुम जानती हो मैंने अभी सीखना शुरू किया है कि अच्छी पत्नी होने का क्या अर्थ है। और कुछ महीनों में मैं सीखना शुरू कर दूंगी कि अच्छी मां होने का क्या अर्थ है। परन्तु मुझे याद आता हैं चाची रिवका ने जो मरियम और मार्था की कहानी सुनाई थी। तुम्हें याद है? तुम्हारा मतलब है जब यीशु उनके घर गए थे? हां। ये वही समय था जब यीशु और उसके चेले... शिक्षा देते देश भर में घूम रहे थे। और वे उस गांव में आए जहां मार्था अपनी बहन मरियम के साथ रहती थी। मार्था बड़ी थी और वो भोजन तैयार करते हुए परेशान हो गई थी क्योंकि उसे बहुत से लोगों के लिए भोजन तैयार करना था। परन्तु मरियम, उसकी छोटी बहन तुम्हारे जैसी, मरियम, प्रभु के चरणों में बैठ कर उनकी बातें सुनने से ख़ुश थी। मार्था थोड़ा नाराज़ हो गई क्योंकि मरियम उसकी मदद नहीं कर रही थी। और उसने यीशु से शिकायत की, परन्तु यीशु ने कहा, परन्तु मरियम ने अच्छे भाग को चुन लिया है, और वह उससे कभी नही छीना जाएगा। मैं सोचती हूं मैं मार्था के समान हूं। ये मेरे लिए आसान है परेशान हो जाना और भविष्य की तथा सारा काम जो मुझे करना है उसकी चिंता करना। पर मैं सोचती हूं अच्छी पत्नी होने का, अच्छी नारी होने का रहस्य, है, प्रार्थना में और पवित्र शास्त्र पर मनन करने में, और यीशु के वचनों पर ध्यान देने में समय बिताना। और जब मैं समय बिताती हूं और अपने दिल को शांत करती हूं, और परमेश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो वास्तव में मुझसे बात करे, और मैं उसकी आवाज़ सुनती हूं, तब मैं मरियम जैसी ज़्यादा हो जाती हूं, और मार्था जैसी कम। धन्यवाद सारा। सारा सही है। जि़न्दगी एक दिन हमारे पास आती है। और रोज़ हमारा पहला काम यीशु के साथ अपने संबंध बनाना होना चाहिए। इससे हमें आनन्द मिलता है। अपने पति के साथ अपना जीवन ख़ुशी से बिताओ, मरियम। नबी नहेम्याह ने कहा, प्रभु का आनन्द मेरी शक्ति है। आनन्द खोजो छोटी-छोटी बातों में। और धन्यवाद दो। और हर दिन अपने सारी... ज़रूरतें और निवेदन यीशु के नाम में पिता परमेश्वर के पास लाओ। यह जीने का तरीका है चाहे तुम्हारे पास पति हो या न हो। क्या तुम और मैं ये नहीं जानते, दलाया? मैं सोचती हूं हां। बिल्कुल हम जानते हैं। परमेश्वर जैसा हम हैं हमसे प्रेम करता है। प्रेरित पौलुस ये भी लिखता है कि उसकी दृष्टि में विवाहित रहने से अच्छा है अविवाहित रहना। सच? हां। वो कहता है कि जो विवाह नहीं करते वे पूरी तरह परमेश्वर को प्रसन्न रखने पर ध्यान देते हैं। वो कहता है कि अविवाहित रहना एक विशेष प्रकार की आशिष हैं। परन्तु यह मरियम को मत बताना। परमेश्वर हर मौसम में और जीवन के हर हाल में भला है। और वो हमसे प्यार करता है, इसलिए नहीं कि विवाहित हैं या नहीं हैं, या हमारे पास बच्चे हैं या नहीं, परन्तु क्योंकि उसने हमें अपने साथ विशेष संबंध के लिए बनाया है, वो हम में से हर एक के साथ प्रसन्न रहता है! हमें केवल यह जानना है कि हम यीशु के द्वारा उसका प्रेम कैसे पा सकते हैं। ओह, मां, मैं तुमसे बहुत प्रेम करती हूं। सब कुछ के लिए तुम्हें बहुत धन्यवाद। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी। और रोज़ तुम्हारे लिए प्रार्थना करूंगी, बच्चे। वे आ गए। दूल्हा आ गया! हां! दूल्हा आ गया! समय हो गया! आओ, आओ। वो यहां है! वो आ रही है! किसी भी समय! वो आ रही है! देखो उसे! हां! दाऊद! तुम आ गए! बिलकुल मैं आ गया छोटी बहन। यह तुम्हारी शादी का दिन है। वो यहां है पिताजी। हम दुल्हन को लेने आए हैं। कितनी सुंदर है! तुमने तो मेरा दिल चुरा लिया अपनी एक नज़र से, अपने हार के एक हीरे से। अलग खड़े हो! रास्ता छोड़ो! इस बात का क्या मतलब है? वो कहां है? वो कहां है? आप ऐसा मत कीजिए! मैंने उसे ढूंढ लिया! वो रहा! पकड़ो उसे! पकड़ो उसे! उसे यहां लाओ! नहीं! आओ चले! मुड़ जाओ! चलो उसे बाहर लाओ! नहीं! दाऊद! मां! मां! क्या ये विवाह उन विवाहों जैसा ही हैं जिनमे आप शामिल हुए हैं या भिन्न हैं? नोरा की दस कुआंरियों की कहानी जीवन के बारे में हमें क्या कहती है? सारा की कहानी में क्या आप मरियम या मार्था के समान हैं? किन अर्थों में? नोरा और सारा की कहानी में कितनी समानता है? परमेश्वर के साथ चलने को प्राथमिकता देने के लिए आप क्या कर सकते हैं?
JesusFilm