रिवका·2 / 12

दस्तकारी

मरियम और उसकी दोस्त दालियां रिवका के पास आती है किन्तु रिवका और उसका पति कर जमी के विषय पर बहस कर रेह होते है रिवका उनसे क्षमा माँगती है और मरियम के साथ वापस जाने को कहती है रिवका और वापस जाने को कहती है। रिवका और सारा ऊन साफ करते हुए बाते करती है। सारा बताती है कि वह गर्भधारण करने के कारण कितना थक गई है। वह और उसका पति अय्यूब अपने परिवार के पास वापस जाने की उम्मीद में है। वह निराश हो गई है इन्तजार करते-करते और ईश्वर से दूर हो गई है। रिवका उसे संतावना देते हुए बताती है कि यीशु के चेले भी कभी-कभी अकेलापन महसूस करते होगें। वह उस समय का वर्णन करती है जब यीशु अपने चेलो के साथ नाव में बैठे थे। जब यीशु नाव में सोगए तभी समुद्र में तूफान उठा और नाव डगमगाने लगी और चेले डर गए। तब उन्होंने यीशु को उठाकर उससे कहा कि अगर तू हमारी चिंता करता है लो इस तूफान को शांत कर। यीशु ने तूफान को डाॅता और वह शांत हो गया। पर यीशु ने उन्हें डांट कर कह- हे अल्पविश्वासियों मैं कब तक तुम्हारे साथ रहँूगा। डरना तो ठीक है परन्तु शक करना कि वह उनकी चिन्ता करता है या नहीं गलत था। तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया और मूसा के लिए एक आदेश आया। उसें अपने काम का खाका तैयार करना था। मरियम ने संदेश को मूसा तक जो खेत पर था पहुँचाने के लिए बाहर किया। सारा ने कहा यह एक चिंता का विषय है और आश्चर्य है कि सभी पड़े- शानियों में उनके साथ हैं। रिवका गंदे ऊन का अपनी बात समझाने के लिए इस्तेमाल करती है। सारा ऊन को गंदा देखती है। लेकिन वह उसी के द्वारा बनाए गए उस झाड़न देखती है। रिवका कहती है ईश्वर अब हमें देखता है। पर वह यह भी देख सकाता है कि आटों क्या होगा। यीशु के एक चेले पाल ने हम सभी को परमेश्वर के हाथों की कारीगरी करार दिया है।

अपना प्रश्न पूछें

बाइबल उद्धरण

साझा करें
John 3:16
Philippians 1:6
निःशुल्क संसाधन

क्या आप बाइबल को और गहराई से समझना चाहते हैं?

हमारे बाइबल अध्ययन में शामिल हों

प्रतिलेख

Hindi (हिंदी)
रिवका। हाथ का कार्य। व्यक्ति जितना दे सकता है रोमियों के अनुसार, उस से बढ़ कर मैंने कभी नहीं लिया और मुझे दुख है कि तुमने ऐसा कहा! हारून, प्रिय, जब तुम पी रहे होते हो तब कभी कभी तुम्हारे फैसले बहुत ज़्यादा। पीता हूं! मेरे फैसले? अगर मैं ने कभी रात्रि-भोज में शराब ले भी ली तो उसमें बुरा क्या है? वो औरत झूठी है, रिवका। तुम्हें उसकी तरफ़ दारी नहीं करनी चाहिए। नहीं, मत जाओ। ओह मरियम, दलाया, आओ, आओ। अन्दर आओ। बैठ जाओ। बताओ तुम्हारी मां कैसी है? रिवका, मैं ने अपना आपा खो दिया था और मैं चाहता था... तुम यहां क्या कर रही हो? विश्वास नहीं होता कि महसूल से बचने के लिए मूसा अपनी बेटी को भेजेगा। वो एक कायर आदमी है। ओह मेरी बच्ची मुझे बहुत दुख है। मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए। मेरे पति आज कुछ ठीक नहीं है। कोई बात नहीं। कुछ खजूर हैं मेरी मां चाहती है कि तुम लो। तुमने जो मदद की उसके बदले छोटा सा धन्यवाद। वो कितनी दयालु हैं। धन्यवाद। और आओ... चलें, मैं तुम्हारी मां और बहन को देखना चाहती हूं, और मुझे कुछ ताज़ी हवा भी चाहिए। चाची रिवका! आपका स्वागत हैं। कैसी हैं? अच्छी हूं। तुम्हारी मां कैसी है आज? काफ़ी बेहतर हैं। वो अमीरा के पास उसके बीमार बच्चों को देखने गई थीं । तुम भी अपनी मां की तरह हों, दूसरों की मदद करती हो जबकि वो ख़ुद ही मुश्किल से ठीक हुई हैं। मुझे यकीन है इससे उनका अच्छा ही होगा। हां। और तुम कैसी हो? प्रिय सारा? तुम थक गई होगी, उसकी और सारे घर की देखभाल करते-करते। ख़ासतौर से बाद में मैं और थक गई। मैं गर्भवती हूं फिर से । ओह! और तुम डरी हुई हो। गर्भ गिरने के कारण से? अय्यूब और मैंने यहूदिया छोड़ने का विचार किया है। हम अन्तियोक जाना चाहते हैं जहां उसके माता-पिता रहते हैं। अच्छा। इस गर्भावस्था में हम यात्रा कैसे करेगें? हालांकि लगता है कि ये देरी बिल्कुल अनावश्यक रूप से है। किस वजह से? क्योंकि संभव है कि मैं इस बच्चे को भी खो दूं। ऐसा लगता है परमेश्वर बहुत दूर है चाची रिवका। समझ नही आता अब कैसे प्रार्थना करूं। एक समय था जब यीशु के चेलों ने सोचा कि परमेश्वर उनकी चिंता नहीं करता है। सच? हां। वे मछली पकड़ने की नाव में थे, वे यीशु को गलील सागर के पार ले जा रहे थे। यीशु नाव में सो गया और फिर झील में एक बड़ा तूफ़ान आ गया । चेलों को अपनी जान का खतरा हो गया, जैसे तुम अपने अजन्में बच्चे की जान के लिए डर रही हो। और उनका डर भी बेवजह नहीं था। नाव में पानी भर रहा था और वे डूब सकते थे। इसलिए उन्होंने यीशु को जगाया और उससे कहा, प्रभु, तुझे चिंता नहीं कि हम डूबे जाते हैं? सो वो खड़ा हो गया। उसने आंधी और लहरों को डांटा। उसने उनकी पुकार सुनी और ज़रूरत को समझा। लेकिन तब उसने उनको भी डांटा। उसने उनसे कहा, तुम्हारा विश्वास कहां है? क्या ये गलत था ? कि शिष्यों ने यीशु को जगाया और खतरे में पड़ कर उसे पुकारा? मैं ऐसा नहीं मानती। नहीं। समस्या ये थी कि उन्होंने उससे प्रश्न किया कि वो उनकी चिंता करता है या नहीं, और उन्होंने शक किया कि वो उनकी सहायता कर सकता है या नहीं। बेशक उसको उनकी चिंता थी और उनकी सहायता करने की सामर्थ भी थी। जैसे कि वो तुम्हारे और मेरे लिए करता है! क्या संग-तराश मूसा बर योना यहां है? नहीं। ये मेरे पिता हैं। उन्हें बैरूत के पुनर्निमाण में सेवा करने के लिए बुलाया गया है। उन्हें वहां के किलों में दो हफ़्तों में पहुंचना है। पिताजी को बैरूत जाना है! ऐसा सैनिकों ने कहा था। मुझे इसे पिताजी के पास ले जाना है। आओ नोआ। चाची, अब ये! मुझे बहुत दुख है प्रिय। उन्होंने हमारे पड़ोसी नहूम... को एक साल पहले काम पर लिया था और वो एक दुर्घटना में मारा गया। ये बहुत मुश्किल समय है। ये हमारे साथ, बहुत ज़्यादा हो रहा है चाची! इसमें परमेश्वर कहां है? नौरा चाची, अन्दर आइये। मैं यहां से गुज़र रही थी। मैं ने सैनिकों को तुम्हारे दरवाज़े पर देखा। वो क्या चाहते थे? वे भर्ती होने की सूचना लाए थे। पिताजी को बैरूत जाना था। बैरूत! ओह! क्या मुसीबत है! क्या हो गया है! और बेचारा, यूशा यहां मदद के लिए नहीं है। मुझे दुख है नौरा। वो मुझे एक साल पहले छोड़ गया। अब वो अपने पूर्वजों के साथ है। इसके लिये रोमियों को धन्यवाद! तुमने इसे बखूबी सहा है, चाची। बखूबी सहा? हम यही करते हैं। हम अच्छी तरह सहते हैं। परन्तु परमेश्वर कहां है? उसने हमे छोड़ दिया है? इधर से आओ नोआ। आओ। ऐसे समयों में ये सोचना कि परमेश्वर हमारी चिंता नहीं करता, परीक्षा में पड़ना है। परन्तु परमेश्वर हमें देखता रहता है। विशेषकर कठिनाई के समय में। परमेश्वर हमसें प्रेम करता है और वो चाहता है कि हम उसके प्रेम का आनन्द लें। वो चाहता है कि हम उसके परिवार के सदस्य बनें। वाटिका की याद है, बिलकुल आरम्भ में। परमेश्वर ने मनुष्य को अपनी समानता में बनाया। परमेश्वर आदम और हव्वा के साथ वाटिका में घूमता था... दिन के ही ठण्डे समय में। परन्तु उनके आज्ञा न मानने के कारण वे परमेश्वर से अलग कर दिए गए। उनके पाप ने उन्हें दूर कर दिया।। वे बहुत शर्मिन्दा और डरे हुए थे। परन्तु उनके आज्ञा तोड़ने के बाद भी परमेश्वर उनको ढूंढते हुए आया। जैसे यीशु... हमें ढूंढता हुआ आया जब वो धरती पर आया हमारे साथ रहने और हमारी खातिर मरने; हमारी शर्मिन्दगी और पाप दूर करने। उसके प्रेम... और त्याग के द्वारा हम परमेश्वर के परिवार में दुबारा लिए जाते हैं। जब हम अपने पापों को मानते हैं और यीशु के बलिदान को अपने लिए ग्रहण करते हैं हमें पवित्र पिता के पास जाने का अधिकार मिल जाता है। हम उसके बेटे और बेटियां बन जाते हैं। तुम कह रही हो कि मैं परमेश्वर की बेटी बन सकती हूं? ओह हां। उसके परिवार का एक सदस्य। क्या तुम्हें उनके परिवार का सदस्य होने के लिए सिद्ध नहीं होना है? मैं जानती हूं मैं यीशु के समान नहीं हूं। मैं सिद्ध नहीं हूं। मैं भी नहीं हूं। कभी-कभी हम झूठा दिखावा करते हैं कि हम हैं, परन्तु... मैं एक बूढ़ी औरत हूं, इतनी कि दिखावा नहीं कर सकती। हममें से कोई भी अच्छा नहीं है। इस ऊन के समान? सारा, तुम्हें क्या दिखाई देता है? गंदा ऊन जिसमें तिनके और छोटे कंकड़ भी लगे हैं। हूं। यह गंदा है।। परन्तु मेरा इससे भी गंदा है। मेरी भेड़ें कुछ ज़्यादा ही गंदी हो जाती हैं मुझे चिढ़ाने के लिए। हा हा हा हा... ओ चाची, ही, ही! वे जानती हैं कि मैं एक बूढ़ी औरत हूं।। और बिना पति की। हा, हा, हा, हा, हा, हा, मुझे यकीन है कि ये सच... नहीं है चाची! परन्तु सारा, इस ऊन का क्या बनेगा? तुमने इसके लिए क्या सोचा है? मैं ने अंतियोक में अय्यूब और अपने नए घर के लिए एक कालीन बनाने का विचार किया है। क्या यह सुंदर होगा? ओह, हां। मेरे पास बीजों और कीड़ों से बनें कुछ रंग हैं। तो, तुम इस ऊन को ऐसा है देख रही हो जैसे ये अब है, गंदा। परन्तु तुम अपने मन में ये भी देखती हो कि कैसा होगा, तुम्हारे इसे धोने, सुखाने, कातने, और कालीन जैसा बुन लेने के बाद। हां। परमेश्वर भी यही करता है। वो तुम्हें ऐसे देखता है जैसा तुम अब हो। परन्तु वो तुम्हें उस रूप में भी देखता है जब वो तुम्हारे जीवन में कार्य कर चुका होगा। तो परमेश्वर जानता है कि मैं इस ऊन के समान मैली और उलझी हुई हूं, परन्तु वो मुझे वैसा ही देखता है जैसा मैं स्वर्ग में होऊंगी। हां। परमेश्वर ये सुंदर काम तुम्हारे जीवन में तभी शुरू कर देता है जब तुम यीशु के पीछे चलने के लिए समर्पित होते हो। और वो तुम्हारे लिए पूरा काम करने को तैयार है क्योंकि अब तुम उसके परिवार का एक सदस्य हो। कभी-कभी जीवन उलझे हए ऊन के समान होता है। यह फंसता है, खिंचता है और फैलता है। कभी-कभी हम टूट ही जाते हैं। हां चाची। और हम दुख उठाते हैं। हां, जैसे ऊन को जब रंग में उबालना होता है। यह एक लम्बी प्रक्रिया होती है ना । हमारे भाई प्रेरित पौलुस जो इस समय रोम के कैदखाने में है, उन्होंने अपने एक पत्र में लिखा है कि हम इस दुनिया में परमेश्वर के हाथ की रचना हैं जो मसीह, यीशु में रचे गए हैं, उन अच्छे कामों को करने के लिए जो परमेश्वर पहले से ही हमारे लिए तैयार किए हैं। परमेश्वर के हाथ की रचना? हुं हां। इस कालीन को देखो। किसने बनाया इसे? मैं ने। क्या इसे बनाने में तुम्हें काफी समय लगा? हां, एक लम्बा समय। क्या तुम्हें इसे बनाने में आनन्द आया? ज़्यादातर समय। परन्तु अब मैं इसे देख कर खुश होती हूं। परन्तु जो भी चीज़ सुन्दर है वो सिद्ध होने में समय लेती है। प्रक्रिया लम्बी है और हमारी जीवन यात्रा भी लम्बी है। लम्बी। जीवन यात्रा बीच में लम्बी होती है परन्तु अन्त में छोटी हो जाती है; धुएं के समान... एक पल, और जीवन समाप्त। मेरा बेचारा यूशा। ओह चाची। यदि तुम अपना विश्वास यीशु में रखते हो और उसके द्वारा परमेश्वर के परिवार में आते हो, तो तुम परमेश्वर पिता से बात कर सकते हो और अपनी हर एक चिंता और हर एक खुशी उसे बता सकते हो। और हमारे प्रेरित पतरस ने कहा कि हमें अपनी हर एक चिंता प्रभु के पास लाकर उसके कांधे पर छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि वह हमारे लिए उनको उठाना चाहता है। हम वो कैसे कर सकते हैं? उससे बात करके? हां। तुम उसे हर बात बता सकते हो। तुम परमेश्वर के बहुत निकट जा सकते हो। कई लोगों ने अपना विश्वास यीशु में रखा और वो उनके निकट है। वो तुम्हारे भी निकट रहना चाहता है। तुम्हें उससे प्रार्थना करनी चाहिये। और उससे कहना चाहिये कि तुम उसे देखना चाहती हो। पहले उससे ये मांगो। मैं सोचूंगी... इस बारे में जो तुमने मुझसे कहा है। परन्तु अब मुझे अपनी गंदी भेड़ों के पास लौटना है। तुमने जैसा कहा मैं प्रार्थना करूंगी। पिता जी। हां। मरियम। रोमी सैनिक इसे लाए हैं। मुझे कुछ दिनों में बैरूत जाना है। बैरूत? वहां पुनर्निमाण के लिए पत्थर काटने वाले चाहिए। वो अग्रिप्पा! वह अपने आप को हमारा राजा कहता है, परन्तु वह रोमियों के हाथ की कठपुतली है! बैरूत में क्या होता है हमें इससे क्या। ऐसा मत कहिए, पिता जी! तुम्हें उस धोखेबाज़ अग्रिप्पा की मदद क्यों करनी चाहिए! थूं.. दाऊद। अपने भाई के सामने ऐसी बातें मत करो। तुम नहीं चाहते कि सच सुने? तुम क्या चाहते हो, मेरे बेटे? रोमियों की तलवार तुम्हारे सारे परिवार पर चल जाए? अपना मुंह बंद रखो! नोआ के बारे में सोचो। अपनी बहनों के बारे में सोचो। अपनी मां के बारे में सोचो। मत जाइये पिता जी। मरियम भी जानती है। नोआ भी जानता है। यकीनन यह परमेश्वर की मर्जी नहीं है। इन गद्दारों की आज्ञा मत मानो। तुम जानते हो कि वे परमेश्वर के मंदिर को अपवित्र करेंगे! अगर अब तुम उनकी मदद करोगे, तो यह कब रुकेगा? दाऊद। तुम्हें मालूम है कि मुझे जाना है। परमेश्वर जानता है कि मुझे जाना है। मेरे बेटे...तुम जानते हो कि अगर मैं इन्कार करूंगा तो क्या होगा? कौन सा पात्र तुम्हारे जैसा है या जिसे तुम प्रेम करते हो? क्या तुमने कभी अनुभव किया है कि तुम्हारी मुसीबत के समय परमेश्वर तुमसे दूर था? नाव में यीशु की कहानी तुम्हारी परेशानी के बारे में क्या कहती है? सारा के कालीन का उदाहरण हमारे जीवन में परमेश्वर के किस कार्य को प्रकट करता है? परमेश्वर की बेटी होने का क्या मतलब है?
JesusFilm