नये विश्वासी पाठ्यक्रम·1 / 10

1. सरल सुसमाचार

वाटिका में आदम और हव्वा के पाप के आरम्भ से लेकर मसीह की मृत्यु, दफ़न और पुनरुत्थान के माध्यम से, परमेश्वर ने मसीह के द्वारा उसके साथ पुनः सम्बन्ध स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

अपना प्रश्न पूछें

बाइबल उद्धरण

साझा करें
John 17:1
John 17
निःशुल्क संसाधन

क्या आप बाइबल को और गहराई से समझना चाहते हैं?

हमारे बाइबल अध्ययन में शामिल हों

प्रतिलेख

Hindi (हिंदी)
यीशु द्वारा हमारे लिए की गयी भलाई को समझने के लिए, जिसे सुसमाचार कहा जाता है हमें आदि से शुरु करना होगाहमें शुरू से प्रारम्भ करना होगा, जब एकमात्र सच्चे परमेश्वर ने धरती, तारों और सभी चीज़ों को बनाया। उन्होने पहले मनुष्य की रचना की और उन्हें एक सुन्दर बगीचे में रख दिया जहाँ वे साथ रह सकें। वे लोग परमेश्वर के घनिष्ट मित्र थे, और परमेश्वर ने उन्हें बगीचे में सभी फलों को खाने का अधिकार दिया, लेकिन एक पेड़ से खाने को मना किया। परमेश्वर ने उन्हें उस फल को खाने से मना किया, वर्ना मृत्यु और कष्ट उनके सिद्ध संसार में प्रवेश कर सकते थे। लेकिन वे नहीं मानें। उन्होंने उस वृक्ष का फल खा लिया। और उनकी अनाज्ञाकारिता के कारण, अब लोग परमेश्वर के समीप नहीं रह सकते। अब मृत्यु, कष्ट, तथा अलगाव वह कीमत है जो हमें चुकानी है। क्योंकि किसी न किसी तरीके से हमने परमेश्वर की आज्ञा का उलंघन किया है। फिर भी परमेश्वर हम से इतना प्रेम करते हैं... कि उन्होंने अपने सिद्ध पुत्र यीशु को हमारी अनाज्ञाकारिता के दण्ड को अपने ऊपर लेने तथा काठ की क्रूस पर अपनी जान देने के द्वारा हमारे बदले कीमत चुकाने के लिए भेजा। हमारी बुराइयों की कीमत चुकाने के लिए, यीशु ने हमारी बुराइयों पर विजय प्राप्त की। उसके बाद, तीन दिन मृत रहने के पश्चात् वह फिर से जी उठे । और फिर से जी उठने पर, उन्होंने मृत्यु को हमेशा के लिए हरा दिया। और हमें अवसर प्रदान किया कि हम आज और सर्वदा परमेश्वर के साथ रह सकें। परमेश्वर के अद्भुत अनुग्रह से, यीशु ने यह संभव किया कि हम परमेश्वर के साथ फिर से मित्रता करके, अपनी बुरी इच्छाओं से मुक्त जीवन जी सकें। ऐसा करने के लिए बस विश्वास करें कि यीशु हमारे लिए मरे, उसकी क्षमा को ग्रहण करें, और यह जान लें कि वह हमें नया जीवन दे रहे हैं। तब, वह हमें अपने साथ सदैव शुद्ध और आनंदपूर्ण जीवन जीने की ताकत देंगे। इसे याद रखने के लिए उद्धार की कविता नामक एक छोटे सरल गीत को याद कर लें। अगले वीडियो में हम देखेंगे कि शुभ समाचार क्या है और यह हमारे लिए क्यों मायने रखती है। क्रूस पर येषू आपने प्राण दिये फिर जी उठे हमें बचाने को मेरे पापों को क्षमा करो आओ मसीह, प्रभू मेरे दोस्त बनो बदलो जीवन और नया करो आपमें जियू , मेरी मद॒द करो बदलो जीवन और नया करो आपमें जियू , मेरी मद॒द करो
JesusFilm