2 / 61यीशु · 61 अध्याय

यीशु का जन्म

लूका अपना परिचय एक सर्तक सुसमाचार लेखक के रूप में देता है। जबराईल नामक स्वर्गदूत नाज़रत की एक कुंवारी मरियम के पास आता है। वह उससे कहता है की ‘‘परमेश्वर का अनुग्रह उन पर हुआ है और वह परमेश्वर के पुत्र यीशु को जन्म देंगी। सभी भविष्यवाणियाँ घटनाओं की व्यवस्था के द्वारा यीशु के जन्म के माध्यम से पूर्ण होती हैं। परमेश्वर ने कोई भी जानकारी अप्रत्यक्ष नहीं रखी। यह हमारे जीवन के लिए भी कहा जा सकता है।

अपना प्रश्न पूछें

बाइबल उद्धरण

साझा करें
Luke 1:1–2:20
निःशुल्क संसाधन

क्या आप बाइबल को और गहराई से समझना चाहते हैं?

हमारे बाइबल अध्ययन में शामिल हों

प्रतिलेख

Hindi (हिंदी)
प्रिय थियुफिलुस, मैं आपको क्रमानुसार उन सभी घटनाओं के बारे में लिख रहा हूँ जो हमारे बीच घटी ताकि आप हर बात के बारे में सम्पूर्ण सत्य को जान सकें। जिन दिनों अगस्तुस कैसर रोम का शासक और महान हेरोदेस यहूदिया का राजा था, परमेश्वर ने नासरत शहर की एक कुंवारी के पास जिब्राईल स्वर्गदूत को भेजा । उस कुंवारी का नाम था मरियम। भयभीत न हो मरियम, आप पर परमेश्वर का अनुग्रह हुआ है। आप गर्भवती होंगी और एक पुत्र उत्पन्न होगें और आप उनका नाम “यीशु” रखना। यह कैसे हो सकता है ? मैं तो कुंवारी हूँ। पवित्र आत्मा आप पर उतरेगा। इस कारण वे पवित्र बालक परम प्रधान परमेश्वर के पुत्र कहलायगें तथा उनके राज्य का कभी अंत ना होगा। मरियम यहूदिया के एक नगर अपनी चचेरी बहन इलीशिबा के पास गई, जो स्वंयम अद्भभु्त रूप से गर्भवती थी। इलीशिबा ! मरियम! बहन मरियम! तुम सब स्त्रियों में धन्य हो, धन्य है वो बालक जो तुम जनोंगी। कि जैसे ही मैंने तुम्हारा प्रणाम सुना, बच्चा आनंद से मेरे, गर्भ में उछल पड़ा। मेरा प्राण प्रभु की स्तुति करता है, और मेरी आत्मा मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर में खुश हुई। अब से सब युग के लोग मुझे धन्य कहेंगे. नासरत नगर के सब लोग सुनो कि कैसर अगस्तुस की आज्ञा से गलील और यहूदिया प्रांत के सभी निवासियों की गिनती होगी । इसीलिए सभी लोगों को अपने वतन में जाकर शीघ्र ही नाम दर्ज करवाना होगा. और मरियम अपने मंगेतर युसुफ के साथ नाम लिखाई के लिये यहूदिया के नगर बेतलेहम गईं। पर बेतलेहम में उन्हें ठहरने की जगह न मिली। उन्हें केवल गौशाला में ही जगह मिल सकी. देश के उस भाग में कुछ चरवाहे रात के समय अपनी भेड़ों की देखभाल कर रहे थे।, तभी परमेश्वर का स्वर्गदूत प्रगट हुआ और परमेश्वर के तेज ने उन्हें घेर लिया। आज के दिन दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्में है अर्थात मसीही प्रभु। चरवाहे शीघ्र ही चरनी में जन्मे नवजात शिशु को देखने चल पड़े। वे उन प्रथम लोगों में गिने गये जिन्होंने कुवांरी माता द्धारा उद्धारकर्ता के जन्म का सुसमाचार फैलाया।
JesusFilm