यीशु·42 / 61

आखरी भोजन

फसह शुरू होने ही वाला है। यीशु ने पतरस और यूहन्ना को फसह का भोजन तैयार करने को भेजा। यीशु उन सभी के साथ बैठते है और उन्हें देखते है। यीशु उन्हें बताते है, पीड़ा सहने से पहले उनके साथ भोजन बांट कर वह कितने खुश है। यीशु ने अपना प्याला उठाया और परमेश्वर से प्रार्थना की, जब वह रोटी और मछली के लिए प्रार्थना कर चुके, तब वह परमेश्वर का धन्यवाद करते है उस दाख की बारी के फल के लिए जो वह लाने जा रहे हैं। यीशु प्याला निकटतम चेले को देते है और सब को पीने के लिए कहते है। यीशु रोटी का टुकड़ा लेते है और दोबारा प्रार्थना करते है। वह परमेश्वर का धरती में से अन्न उपजाने के लिए धन्यवाद करते है और रोटी टोड़ते है। वह दो टुकड़ो को चेलों को देते है और कहते है कि यह उनकी देह को दर्शाता है जो उनके लिए दी जाती है। उन्हें इसे खाना चाहिए और यीशु को याद रखना चाहिए। प्याला अब भी आस पास पारित किया जा रहा है। यीशु कहते है, दाखरस का यह प्याला उनके लहू मे एक नई वाचा है जो उनके लिए बहाया जाता है।

अपना प्रश्न पूछें

बाइबल उद्धरण

साझा करें
Luke 22:14-23
निःशुल्क संसाधन

क्या आप बाइबल को और गहराई से समझना चाहते हैं?

हमारे बाइबल अध्ययन में शामिल हों

प्रतिलेख

Hindi (हिंदी)
तब अखमीरी रोटी का पर्व निकट आया जिसे फसह का पर्व कहते हैं। और प्रभु यीशु ने शिमौन पतरस और यूहन्ना को फसह का भोजन तैयार करने पहले ही भेज दिया. मेरी बड़ी इच्छा थी कि दुख भोगने से पहले यह फसह का भोज तुम्हारे साथ खाऊं. मैं तुमसे कहता हूँ. परमेश्वर के राज्य में इसका उद्देश्य पूरा न होने तक मैं इसे नहीं खाऊँगा । धन्य हैं आप प्रभु परमेश्वर सृष्टि के मालिक जो अंगूर की बेल पर फल लाते हैं. इसे लो और आपस में बांटे लो. मैं तुमसे कहता हूँ, कि जब तक परमेश्वर का राज्य ना आ जाये मैं अंगूर का रस नहीं पीऊँगा. धन्य हैं आप, प्रभु परमेश्वर ! सृष्टि के मालिक ! जो धरती पर अन्न उपजाते हैं यह मेरी देह है जो तुम्हारे लिये दी जाती है. मेरी याद में ऐसा ही किया करो. ये प्याला मेरे लहू में नयी वाचा है जो तुम्हारे लिये बहाया जाता है पर देखो मुझे पकड़वाने वाला मेरे साथ इसी मेज पर है, मेरी मृत्यु तो निश्चित है जैसा कि परमेश्वर ने ठहराया है, पर अफसोस उस पर जो मुझे पकड़वायेगा. (शोकार्त) ये नही हो सकता! ये हो ही नही सकता! असंभव कौन है वो धोखेबाज प्रभु?
JesusFilm