यीशु·44 / 61

यीशु का विश्वासघात और गिरफ़्तारी

तब यहूदी याजको के समूह में से पुरनिय आपस में मिलकर बाते करने लगे कि किस प्रकार यीशु से छुटकारा पाया जाए। उसी वक्त यीशु ने अपने शिष्यों से कहा - कि प्रार्थना करो ताकि परीक्षाओं में न पड़ो। तब यहूदा उन यहूदी पुरनुयों के पास गया और यीशु को पकड़वाने के लिए चाँदी के सिक्के लिए। तब यीशु अकेले होकर प्रार्थना करने गया। तब उसने प्रार्थना में अपने पिता परमेश्वर से कहा- कि यदि हो सके तो यह प्याला उसके सामने से टल जाए। परन्तु मेरी नहीं तेरी इच्छा पुरी हो। जब यीशु प्रार्थना कर रहा था तब उसका पसीना खून की बूँदों के रूप में टपक रहा था। तब वह प्रार्थना करके वापस अपने चेलों के पास आया किन्तु उन्हें साते हुए पाया। तभी यहूदियों का बड़ा झण्ड जहाँ यीशु था पहुँचा। तब यहूदा जो झण्ड की अनुवाई कर रहा था यीशु के पास आया और उसके गालों को चूमा। तब चेले उनसे युद्ध करने के लिए आगे बड़े। तब पतरस ने आगे बढ़कर उस भीड़ में आए हुए एक व्यक्ति का कान काट लिया। लेकिन यीशु ने तुरन्त उस व्यक्ति का कान जोड़ दिया और झगड़े को शांत किया। यीशु ने उनसे पूछा, तुम मुझे भाले के साथ कयों ढूंढ़ते हो। तब उन्होंने यीशु को पकड़ लिया।

अपना प्रश्न पूछें

बाइबल उद्धरण

साझा करें
Luke 22:1-6
Luke 22:39-53
निःशुल्क संसाधन

क्या आप बाइबल को और गहराई से समझना चाहते हैं?

हमारे बाइबल अध्ययन में शामिल हों

प्रतिलेख

Hindi (हिंदी)
और प्रभु यीशु से छुटकारा पाने के लिये धर्मगुरुओं की एक सभा हुई. तब शैतान यहूदा इस्करियोती में समा गया जो बारह शिष्यों में से एक था. उसने धार्मिक गुरुओं के साथ मिलकर प्रभु यीशु को पकड़वाने का षडयंत्र रचा. प्रभु यीशु प्रार्थना करने यरूशलेम से जैतून के पहाड़ पर गए. प्रार्थना करो ताकि तुम परीक्षा में न पड़ो. यहूदा इस्करियोती ने केवल तीस चांदी के सिक्कों के लिये प्रभु यीशु से विश्वास घात किया। प्रभु यीशु जानते थे कि मानव जाति के पापों के लिये उनके प्राण देने की घड़ी आ पहुँची है और वे प्रार्थना करने लगे. हे पिता ! अगर आप चाहें तो ये प्याला मेरे पास से हटा लें. तौभी मेरी नहीं आपकी इच्छा पूरी हो. और प्रभु यीशु को सामर्थ देने के लिये एक स्वर्गदूत प्रगट हुआ और उनका पसीना लहू की बड़ी-बड़ी बूँदे बनकर भूमि पर गिर रहा था. तुम क्यों सो रहे हो ? उठो ! और प्रार्थना करो कि तुम परीक्षा में न पड़ो . यहूदा ! क्या तुम चुम्बन लेकर मुझे पकड़वा रहे हो ? प्रभु क्या इसे तलवार से मार दें ? आह आह चलो इसे पकड़ लो. बस, बहुत हो गया. चमत्कार मुझे डाकू समझकर तुम तलवारें और लाठियाँ लेकर आये हो. मैं मन्दिर में हर दिन तुम्हारे साथ था, तब तुमने मुझे नहीं पकड़ा. ये तुम्हारे सक्रिय होने की घड़ी है। जबकि अंधकार का सम्राज्य है. पकड़ लो इसे.
JesusFilm