वीडियो लोड हो रहा है
प्रतिलेख
Hindi (हिंदी)
गलील के शासक हेरोदेस ने यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले को बंदीगृह में डलवा दिया
क्योंकि यूहन्ना ने उसके द्धारा अपनी भाभी से विवाह की निंदा की थी.
कहो ?
जब हम लोग नाईन नगर के द्धार पर पहुँचे
तब लोग एक अर्थी को लेकर जा रहे थे.
मरा हुआ व्यक्ति एक विधवा का इकलौता पुत्र था।
जब यीशु ने उस विधवा की तरफ देखा, उनका हृदय दया से भर उठा, उन्होंने कफन उठाया और कहा,
ए नौजवान मैं तुमसे कहता हूँ उठो,
और मरा हुआ युवक उठ बैठा यीशु ने उसे उसकी माँ को सौंप दिया।
उनसे पूछो.
क्या आप वही हैं?
जिनके आने के विषय में यूहन्ना ने प्रचार किया था,
या फिर हम किसी और की प्रतिक्षा करें.
गुरुजी !
गुरुजी !
यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने हमें ये पूछने भेजा है
क्या आप वही हैं जो आने वाले थे,
या हम किसी और के आने की प्रतीक्षा करें.
जो कुछ तुमने देखा और सुना जाकर यूहन्ना से कहो,
अंधे देख सकते हैं,
लंगड़े चल सकते हैं
धन्य हैं वे लोग जो मझ पर संदेह नही करते।