खंड
यूहन्ना के द्वारा यीशु का बपतिस्मा
4 मि॰FHD
यीशु·4 / 61क्लिप 4 / 61
यूहन्ना के द्वारा यीशु का बपतिस्मा
यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला जंगल में पुकारता है वह यर्दन नदी के निकट प्रचार करता है, ‘‘मन फिराओ और बपतिस्मा लो, और परमेश्वर तुम्हारे पाप क्षमा करेंगे।’’ यह वही है जिस के बारे में यशायाह ने भविष्यवाणी की थी, जो प्रभु के लिए मार्ग तैयार करेगा। जब भीड़ इकट्ठा हो गई तब तुरन्त उसने उन्हें चेतावनी दी कि वह न कहे की वह मन फिरा चुके, बल्कि वह ऐसा पश्चाताप करे जो दिखाई दे और ऐसे करम करे जो दिखए कि उनका हृदय बदल गया है। यीशु ने बपतिस्मा लिया और पवित्र आत्मा पाया। और बपतिस्मा लेने के लिए उन्होंने ऐसे व्यक्ति के सामने घुटने टेके जो उनसे कम था। इससे उन्होंने यह दर्शाया कि हमें कैसे दीन होना है।
प्रश्नसंबंधित प्रश्न
अपना प्रश्न पूछेंबाइबल उद्धरण
साझा करेंLuke 3:1-17
Luke 3:21-23
प्रतिलेख
Hindi (हिंदी)
सम्राट तिबिरियुस के राज्य के पंद्रहवें वर्ष में
पुन्तियुस पिलातुस यहूदिया का शासक था,
और हेरोदेस गलील का राजा,
हन्ना और कैफा महायाजक थे ।
रेगिस्तान में परमेश्वर का वचन, यूहन्ना को प्राप्त हुआ और वे यर्दन नदी के आसपास के प्रदेशों में
पापों की क्षमा तथा पश्चाताप के बपतिस्में का प्रचार करने लगे.
अपने पापों से पश्चाताप करों
और बपतिस्मा लो,
तो परमेश्वर तुम्हारें पाप क्षमा करेगें.
जैसे यशायाह भविष्यवक्ता की पुस्तक में लिखा है.
रेगिस्तान में कोई पुकार रहा है:
प्रभु के लिये मार्ग तैयार करो.
प्रभु की यात्रा के लिये सीधा मार्ग बनाओ.
हर एक घाटी अवश्य भरी जाये.
हर एक पहाड़ और टीला समतल किया जाये!
टेढ़े-मेढ़े मार्ग सीधे करों और उबड़-खाबड़ मार्ग सपाट
और सारी मानव जाति
परमेश्वर के उद्धार को देखेगी.
हम क्या करें ?
हाँ हमें बतायें हम क्या करें ?
ए सांप के बच्चों.
बताइये हम क्या करें?
हमें बतायें हम किस मार्ग पर जायें।
अगर किसी के पास
दो कमीजें हैं,
वो एक उस मनुष्य को दे
जिसके पास
नहीं है।
और जिसके पास भोजन हैं,
वो अवश्य बाँटे।
हे गुरु,
हम चुंगी लेने वाले हैं।
हम क्या करें?
निर्धारित से अधिक चुंगी तुम मत लो.
और हमें बतायें ?
हमें क्या करना चाहिए ?
किसी से भी जबरन धन मत लो.
और न किसी पर झूठा दोष लगाओं.
अपनी कमाई में संतुष्ट रहो.
हमें बतायें
क्या आप
मसीह हैं ?
मैं तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूँ
परन्तु एक आ रहें हैं, जो मुझसे कहीं अधिक महान हैं.
मैं तो उनके जूतों के बंधन खोलने लायक भी नहीं। वे तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देंगे।
उनका सूप उनके हाथो में है ताकि वे गेहूँ को भूसी से अलग करके अपने खत्ते में रखें।
और पवित्र आत्मा कबूतर के रूप में यीशु पर उतरा।
और स्वर्ग से आवाज आई - तुम मेरे प्रिय पुत्र हो, मैं तुमसे प्रसन्न हूँ।