खंड
बीज बोन वाले का दृष्टांत
2 मि॰FHD
17 / 61क्लिप 17 / 61यीशु · 61 अध्याय
बीज बोन वाले का दृष्टांत
बहुत भीड़ उमड़ती थी जब यीशु सीखते हुए चलते थे। उन्होंने बीज बोने वाले का दृष्टान्त बताया। वह बीज बहुत सी जगहों पर गिरे, हर एक जगह भीड़ को कुछ दर्शाती है। एक चेले ने यीशु से पूछा कि वह क्यों दृष्टान्तों में बातें करते हैं। यीशु बीज बोने वाले दृष्टान्त के बारे में चेलों को समझते हैं। वह बीज जो बिखेरे गए वह परमेश्वर का वचन है।
प्रश्नसंबंधित प्रश्न
अपना प्रश्न पूछेंबाइबल उद्धरण
साझा करेंLuke 8:4-15
प्रतिलेख
Hindi (हिंदी)
एक बीज बोने वाला बीज बोने निकला.
बोते समय कुछ बीज मार्ग के किनारे गिरे और रौंद डाले गये
और पक्षियों ने उन्हें चुग लिया.
और कुछ पथरीली भूमि पर गिरे,
जब वो उगे तो पानी न मिलने के कारण वे सब मुर्झा गये
और कुछ झाड़ियों के बीच में गिरे
झाड़ियों ने साथ - साथ बढ़कर
उन्हें दबा दिया,
परन्तु कुछ बीज अच्छी भूमि पर गिरे
और सभी पौधों ने उगकर फल दिया.
प्रत्येक ने सौ गुना.
गुरुजी.
जब भीड़ जमा होती है तो आप उदाहरणों में क्यों बातें करते हैं ?
परमेश्वर के राज्य के रहस्यों का ज्ञान तुम्हें दिया गया है
परन्तु औरों को उदाहरणों में सुनाया जाता है, क्योंकि वो देखते हुए भी नही देख पाते
सुनते हुए भी नही समझते
इस उदाहरण का अर्थ ये है
बीज परमेश्वर का वचन है
मार्ग के किनारे गिरे बीज उन्हें दर्शाते हैं जो वचन सुनते हैं
पर शैतान आकर उनके मन में से वचन चुरा लेता है ताकि वे विश्वास करके कहीं मुक्ति ना पा लें.
पथरीली भूमि पर गिरे बीज उन्हें दर्शाते हैं जो वचन सुनकर आनंद से ग्रहण करते हैं
पर जड़ नहीं पकड़ पाते.
वे कुछ देर तक विश्वास करते हैं
और परीक्षा की घड़ी आने पर
टिक नहीं पाते.
झाड़ियों में गिरे बीज उन्हें दर्शाते हैं जो वचन सुनते हैं
परन्तु जीवन की चिंताओं, धन मोह व भोग विलास में फंसने से
उनके फल कभी नहीं पकते.
वे बीज जो अच्छी भूमि पर गिरे
उन लोगों के प्रतीक हैं जो वचन सुनकर उसे भले और आज्ञाकारी मन से ग्रहण करते हैं
और फलवन्त होने तक उन्हें संभाले रखते हैं।