1 / 61यीशु · 61 अध्याय

यीशु की कहानी ‘‘जूडेओ क्रिस्चनस टरैडिशन’’ कि बड़ी कहानी के साथ बिल्कुल सही बैठती है। सृष्टि की शुरूआत से हर एक चीज़ का मक्सद यीशु की ज़िन्दगी की ओर इशारा करना ही है। पूरी सृष्टि परमेश्वर की महिमा करती है। परमेश्वर ने पुरुष और स्त्री को उनके साथ हमेशां शांति से रहने के भाव से बनाया। मगर उनकी अनज्ञाकारिता के कारण मानव जाति परमेश्वर से दूी हो गयी। तब भी परमेश्वर ने मानव जाति से प्यार किया और परमेश्वर ने सारे संसार को बचाने की उनकी योजना को पवित्र शास्त्र मे शुरू से अंत तक प्रगट किया।

अपना प्रश्न पूछें

बाइबल उद्धरण

साझा करें
Genesis 1:26-27
Genesis 3:7
Genesis 3:22-24
Genesis 22:1-18
Psalms 19:1-2
निःशुल्क संसाधन

क्या आप बाइबल को और गहराई से समझना चाहते हैं?

हमारे बाइबल अध्ययन में शामिल हों

प्रतिलेख

Hindi (हिंदी)
आरंभ में परमेश्वर ने संपूर्ण सृष्टि की रचना की। उन्होने आकाश, पृथ्वी और उसमें जो कुछ है उसे रचा। जब हम देखते है कि परमेश्वर ने क्या क्या रचा हैं तो हम आश्चर्य चकित रह जातें हैं जो कुछ परमेश्वर ने रचा वो सब अच्छा था। हर वस्तु उनकी महानता, भलाई और साम्थर्य को प्रकट करती हैं। परमेश्वर ने विभिन्‍न प्रकार के पेड़-पौधें जन्‍तु और पशु-पक्षी बनाये। तब उन्होने मिट्टी ले कर पहले मनुष्य को बनाया और उसके नथनों में जीवन फूँका। पहला मनुष्य आदम कहलाया। तब परमेश्वर ने आदम की पसली निकाली और उससे स्त्री को आदम की पत्नि और साथी होने के लिए रचा । उसे हव्वा नाम दिया गया । परमेश्‍वर ने अपने स्वरूप में स्‍त्री और पुरुष रचा इसलिए वह उनके साथ मिल जुलकर रहने का आनन्‍द उठाते वो बग़ीचे में आनंद से उनकी उपस्‍थिति में रहते थे। जो परमेश्‍वर ने उनके लिए रचा था। बग़ीचे को अदन की वाटिका कहा गया। वहा कोई पीढ़ा या मृत्यु नही थी परमेश्‍वर ने आदम से कहा तुम हर एक पेड़ का फल खा सकते हो केवल एक को छोड़कर अगर उसका फल खाओगे तो तुम निश्चय ही मर जाओगे। परंतु एक दिन शैतान जो दुष्ट आत्माओं का प्रधान हैं उसने हव्वा को परीक्षा में डालनें की कोशिश की। उस ने फल तोड़ा और कुछ खाया और उसने अपने पति को भी खिलाया । उसी क्षण परमेश्वर के साथ उनका सबंध टूट गया। क्योंकी परमेश्‍वर पवित्र है और उनकी आज्ञा तोड़ने वाले उनकी उपस्थिति में नही रह सकतें। परमेश्‍वर ने आदम और हव्‍वा को अदन की वाटिका से बाहर कर दिया उन्होनें परमेश्‍वर की आज्ञा को नहीं माना, इसलिए उन्हे लज्जित होना पड़ा। उसके परिणामस्‍वरूप, आदम, हव्‍वा और उनका सारा वंश दुःख और मृत्यु के भागीदार हुए। लेकिन परमेश्‍वर बहुत दयालु है उन्होंने मनुष्‍य से प्रेम करना नहीं छोड़ा। उन्होनें मनुष्य को फिर से अपनी अपनी संगति में उन्होनें मनुष्य को फिर से अपनी संगति में लाने का रास्ता पहलें से ही तैय्यार कर लिया था। पवित्रशास्त्र में परमेश्वर ने अपनी इस योजना को प्रगट किया जिसके द्वारा वे मनुष्य को उस दंड से जिसके वे लायक है बचायेगें और उनके पाप और लज्जा को दूर करके अपनी संगति में वापस लायेगें। भविष्यवक्ता अब्राहम पर उन्होने अपनी इस योजना का एक भाग प्रगट किया अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया और उनका आदर किया। परमेश्वर ने उसे आशीष देने की प्रतिज्ञा की और कहा कि उसके द्वारा वो सब राष्ट्रों के लोगो को आशीष देगें। परमेश्वर ने उससे प्रतिज्ञा की कि वे उसके वंश को सागर तट की रेत के कणों और आकाश के तारों के समान कर देगें। अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया और परमेश्वर ने उसके इस विश्वास के कारण उसे धर्मी ठहराया और लोगों ने उसे परमेश्वर का मित्र माना। एक दिन परमेश्वर ने अब्राहम की परीक्षा ली कि वो उन पर विश्वास करता है या नही और उनकी आज्ञाओं को मानता है या नहीं। परमेश्वर ने उससे अपने बेटे की बलि देने को कहा अब्राहम जानता था कि इस एक पुत्र के द्वारा परमेश्वर ने वादा किया है कि वो उसे बहुत बड़ा वंश देगें, फिर भी उसने परमेश्वर पर विश्वास किया और उनकी आज्ञा मानी। इसलिए अपने बेटे को परमेश्वर के लिए बलि चढ़ाने की तैय्यारी कर ली। अब्राहम ने अपना खंजर उठाया, लेकिन तभी परमेश्वर ने कहा “अब्राहम बालक को नुकसान न पहुँचा। मैं जानता हूँ तू मेरा भय मानता है और मेरी आज्ञाओं को मानने के लिए तैयार है। तब अब्राहम ने अपने पास एक मेढ़ा देखा, जो अपने सींग से झाडियों में फंसा हुआ था अब्राहम ने उस मेढे़ को लिया जो परमेंश्वर ने दिया था और परमेश्वर के लिए उसे अपने पुत्र के बदले बलि चढ़ाया। जब परमेश्वर ने अब्राहम के बेटे की जगह मेढ़ा उपलब्ध कराया, उन्होने लोगों के लिए अपने महान प्रेम को प्रगट किया। उनका प्रेम उस सच्चे पिता के प्रेम जैसा है जो अपने पुत्र से प्रेम रखते हैं। इस घटना के द्वारा परमेश्वर ने ये प्रगट किया कि वे मनुष्यों के बदलें एक बलि उपलब्ध करायेगें। बहुत समय पहले परमेश्वर ने भविष्यवक्ताओं पर ये प्रगट किया कि वे एक पाप रहित व्यक्ति को आदम के वंशजों के बदले मरने के लिए भेजेगें और उनके पाप और लज्जा को दूर करेगें। एक महान बलिदान के द्वारा वे उनके लिए जो उन पर विश्वास करेगें एक मार्ग तैयार करेगें कि वे परमेश्वर के साथ हमेशा के लिए मेल-मिलाप से रह सके। भविष्यद्वक्ताओं ने इस व्यक्ति को मसीह कहा। उन्होंने कहा कि परमेश्वर मसीह को अपने लोगों को बचाने के लिए भेजेगें और वो उनके राजा होगें और परमेश्वर के नाम से हमेशा उन पर राज्य करेगें। उनके आने से कई सौ साल पहले भविष्यद्वक्ताओं ने बताया कि मसीही क्या् क्या करेगें और उनके साथ क्या होगा। भविष्यद्वक्ता दाउद ने कहा कि परमेश्वर मसीह के बारे में यह घोषणा करेगें कि तू मेरा पुत्र है। यशायाह भविष्यद्वक्ता ने कहा कि एक कुंवारी गर्भवती होंगी और एक पुत्र उत्पन्न होगें और एक पुत्र उत्पन्न होगें उनका वो पुत्र परमेश्वर का अनंत वचन होगा जिसे जिसे परमेश्वर ने कुंआरी के गर्भ से मनुष्य के रुप में संसार के सम्मुख प्रगट करने के लिए भेजा भविष्यवक्ताओं ने ये भी लिखा कि मसीह का जन्म बेतलेहम में होगा उन्होने भविष्यवाणीं की कि वो यरुश्लेम में उनके राजा के रुप में प्रवेश करेगें।, उन्होने ये भी लिखा कि तीस चांदी के टुकड़ों के बदले उनका एक नजदीकी मित्र उन्हे धोखा देगा। भविष्यद्वक्ताओं ने कहा कि मसीह अपने जीवन का बलिदान करेगें लेकिन परमेश्वर तीसरे दिन उन्हे मृतकों से जिवित कर देगें। भविष्यद्वक्ताओं ने मसीही को मनुष्य का पुत्र कहा और बताया कि वे दोबारा आयेगें बादलों पर और परमेश्वर की उपस्थिति में प्रवेश करेगें और परमेश्वर उन्हे सब लोगों और राष्ट्रों के ऊपर हमेशा के लिए अधिकार देगें। दो हज़ार बर्ष पहले एक ऐसे ही व्यक्ति इस संसार में रहते थे जिनका नाम यीशु था। क्या यीशु का जीवन उन सब बातों को जो भविष्यवक्ताओं ने मसीह के बारें में कही पूरा करता है? ये फिल्म ये बताती है कि यीशु कौन है और उन्होने क्या कहा और क्या किया, जैसा धर्मशास्त्र में लिखा है। इस फिल्म में एक कलाकार ने यीशु का पात्र निभाया है। वैसे तो कोई भी इस कार्य के योग्य नहीं लेकिन इस फिल्म को इसलिए बनाया गया कि लोग यीशु के बारें में और उनके जीवन के बारे में जान सकें और उस आशीष को जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने की है प्राप्त कर सकें।
JesusFilm